{"_id":"6a981b43361015751c0b7f47","slug":"video-blramapara-jal-asapatal-ka-avayavasatha-para-bhaugdhaka-aayaga-ka-upathhayakashha-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: जिला अस्पतालों की अव्यवस्था पर भड़कीं आयोग की उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: जिला अस्पतालों की अव्यवस्था पर भड़कीं आयोग की उपाध्यक्ष
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी बुधवार को जिले के भ्रमण पर पहुंची। उन्होंने जिला महिला अस्पताल व जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये लिए जाने व बाहर की दवा लिखने पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। चिकित्सक को फटकार लगाते हुए सीएमएस डॉ. राजकुमार को सुधार के निर्देश दिया। अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्या की माताओं को बेबी किट व उपहार देकर सम्मानित किया। कन्या के जन्म पर उत्सव मनाने की बात कही। महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देते हुए लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जिला मेमोरियल अस्पताल के शौचालय में गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर भड़क गईं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने पर चिंता जताई। सीएमएस डॉ. हीरालाल को चिकित्सा व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही। कहा कि अस्पताल में जो भी सुविधाएं नहीं है, उसके बारे में स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।