{"_id":"6a97c53667afb755520b995e","slug":"video-electricity-board-employees-rally-at-chaura-maidan-demanding-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पुरानी पेंशन बहाली के लिए चाैड़ा मैदान में गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पुरानी पेंशन बहाली के लिए चाैड़ा मैदान में गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी, जमकर की नारेबाजी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:11 PM IST
Link Copied
पुरानी पेंशन योजना की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों को बिजली बोर्ड में समायोजित करने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कुमार हाउस स्थित कार्यालय तक रैली निकाली। चौड़ा मैदान में आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिजली बोर्ड के कर्मचारी और नेता पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन स्थल पर जुटे हुए हैं। इस दाैरान विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को बिजली बोर्ड में समायोजित करने की मांग रखी। प्रदर्शन में बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स कर्मचारी और इंजीनियरिंग विंग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन की बहाली और लंबे समय से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को जल्द ठोस फैसला लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।