{"_id":"6a97c81100ffa351610a6fad","slug":"video-special-yoga-session-in-jind-for-the-peace-of-souls-lost-in-the-nepal-tragedy-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में नेपाल त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में नेपाल त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष योग
नेपाल में हुई हृदयविदारक त्रासदी को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विवेकानंद नगर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्घटना में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए परमपिता परमात्मा शिव से प्रार्थना की गई।
सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी ने भाई-बहनों के साथ एकाग्रचित होकर राजयोग मेडिटेशन किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों व प्रभावित लोगों को मानसिक शक्ति, धैर्य तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की शुभ भावना व्यक्त की।
बीके विजय दीदी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन के सकारात्मक और शक्तिशाली संकल्पों को विश्व की सभी आत्माओं तक पहुंचाया जा सकता है। कठिन परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना रखना और उन्हें आत्मिक शक्ति प्रदान करना सच्ची मानवीय सेवा है। उन्होंने कहा कि जब अनेक आत्माएं एक साथ परमपिता परमात्मा से शांति और शक्ति की कामना करती हैं तो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी भावना के साथ सभी भाई-बहनों ने नेपाल त्रासदी से प्रभावित आत्माओं के लिए शुभ भावना, शुभकामना और शांति के शक्तिशाली संकल्प किए।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों ने कुछ समय मौन एवं योग साधना में रहकर विश्व में सुख, शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।