फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   'ATKT' in results without taking exams; questions raised over PRSU's examination system; future of 14 students

परीक्षा हुई नहीं, रिजल्ट में लगा एटीकेटी!: 14 छात्रों के भविष्य पर संकट, विश्वविद्यालय से लगाई गुहार

Wed, 02 Sep 2026 12:29 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 12:29 PM IST
'ATKT' in results without taking exams; questions raised over PRSU's examination system; future of 14 students
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में सामने आई एक गंभीर चूक ने धमतरी जिले के कुरुद के संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करीब 14 बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने जिस विषय की परीक्षा दी ही नहीं, उसी से जुड़ी गड़बड़ी के कारण उनके रिजल्ट में एटीकेटी दर्ज कर दी गई। अब प्रभावित छात्र परीक्षा परिणाम में सुधार और दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

पूरा मामला डीएसई- मनी एंड बैंकिंग विषय से जुड़ा है। छात्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय की समय-सारणी में इस विषय की परीक्षा 6 जुलाई 2026 को होनी थी, लेकिन निर्धारित दिन कॉलेज को प्रश्नपत्र ही उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके चलते परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।

कॉलेज प्रबंधन ने इस संबंध में विश्वविद्यालय को पत्र के माध्यम से सूचना देने की बात कही है। प्राचार्य द्वारा कुलसचिव को भेजे गए पत्र में भी प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं होने का उल्लेख किया गया था। इसके बावजूद 21 अगस्त को जारी परीक्षा परिणाम में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में संबंधित विषय की जगह बीकॉम विषय का उल्लेख करते हुए एटीकेटी दर्ज कर दी गई। इससे छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद प्रभावित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले का जल्द निराकरण करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि परीक्षा नहीं होना उनकी गलती नहीं थी, इसलिए उन्हें एटीकेटी देना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि गलत विषय और एटीकेटी को रिजल्ट से हटाया जाए तथा डीएसई- मनी एंड बैंकिंग की परीक्षा दोबारा आयोजित कर उन्हें परीक्षा देने का अवसर दिया जाए।

छात्रों को डर है कि यदि परीक्षा और रिजल्ट सुधार में देरी हुई तो अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने में दिक्कत हो सकती है। अब छात्रों की नजर विश्वविद्यालय के फैसले पर है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब परीक्षा नहीं होने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी थी, तो परिणाम में यह गड़बड़ी कैसे हुई और छात्रों को परीक्षा का मौका कब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: भारत विकास परिषद ने कराई ''भारत को जानो'' अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

02 Sep 2026

Meerut: पांच घंटे चली किसानों और कमिश्नर की वार्ता, नहीं बनी सहमति, सुबह फिर होगी वर्ता, पूरी रात चला धरना और रागिनी

02 Sep 2026

Meerut: नहीं उठा शहर से कचरा, सूरजकुंड डिपो में खड़ी रहीं कूड़े से भरी गाड़ियां

02 Sep 2026

Meerut: मेरठ बंद से एक रात पहले प्रदर्शन को लगाया टेंट, पुलिस ने हटवाए पर्दे, नोकझोंक

02 Sep 2026

कानपुर: नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

01 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: खुले नाले में जा घुसी कार, एक युवक व युवती थे सवार

01 Sep 2026

कानपुर: जान देने के लिए नाले में कूदा युवक, पुलिस ने बचाई जान

01 Sep 2026
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में हिंदी माह 2026 का शुभारंभ

01 Sep 2026

हिंदी माह 2026 में व्याख्यान देते प्रमोद कुमार द्विवेदी सहायक निदेशक (राजभाषा) मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद

01 Sep 2026

एमएनएनआईटी के आईआईएचएमएफ में अपना स्टार्टअप पिच करते उद्यमी

01 Sep 2026

हादसे मे घायल राजेश कुमार का निधन

01 Sep 2026

VIDEO: रामनगर में उफान पर आए बरसाती नाले, कई वाहन बहने से बचे

01 Sep 2026

राहत शिविर में पहुंचे 16 परिवार, 65 लोग अब तक आए

01 Sep 2026

कानपुर: यूजीसी के नए प्रावधानों के खिलाफ मशाल मार्च, मोतीझील से गोल चौराहे तक गूंजा विरोध का स्वर

01 Sep 2026

कानपुर: श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़

01 Sep 2026

फरीदाबाद: रेस्तरां पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी की छापेमारी, 6 लाख का चालान

01 Sep 2026

पलवल हादसा: एक पल में उजड़ गई जिंदगी, पति की माैत पर रोते-रोते आंसू भी सूख गए

01 Sep 2026

स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंची

01 Sep 2026

पूर्वी दिल्ली में बस स्टॉप की पड़ताल: स्टैंड पर ऑटो-ई रिक्शा का कब्जा, बीच सड़क बस का इंतजार करते यात्री

01 Sep 2026

पलवल पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

01 Sep 2026

नोएडा की रीवा बरनवाल ने दिल्ली में जीता सोना

01 Sep 2026

हरियाणा सरकार का शव जलाकर सरकार पर भड़के नगरपालिया कर्मचारी संघ

01 Sep 2026

धौज पीएचसी के गेट पर ताला, बाहर ही हुआ प्रसव

01 Sep 2026

बस दुष्कर्म पीड़िता को इन्साफ दिलाने एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च

01 Sep 2026

अलीगढ़ के मिर्जापुर सिया इलाके में 100 करोड़ की 106 बीघा सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

01 Sep 2026

गुरुग्राम में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव

01 Sep 2026

फर्रुखाबाद: बारिश से मैदान में दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला

01 Sep 2026

हाथरस में पांच वाहन चोर गिरफ्तार, 12 वाहन बरामद

01 Sep 2026

जींद: नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, यूनियन नेताओं से कथित बदसलूकी के विरोध में सरकार का फूंका पुतला

01 Sep 2026

अलीगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र पर बैठने की व्यवस्था सुधारी गई

01 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed