{"_id":"6a97bcfbd405a2ad2f044e34","slug":"pu-student-election-2026-abvp-s-ankit-bidhan-becomes-the-new-president-of-punjab-university-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"PU Student Election 2026: ABVP के अंकित बिढान बने पंजाब यूनिवर्सिटी के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU Student Election 2026: ABVP के अंकित बिढान बने पंजाब यूनिवर्सिटी के नए अध्यक्ष
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:37 AM IST
Link Copied
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। ABVP के प्रत्याशी अंकित बिढान पंजाब यूनिवर्सिटी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कुल 2,879 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अंकित बिढान मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने जींद से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की। वर्तमान में वह पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी से जुड़े हुए हैं। चुनाव जीतने के बाद अंकित बिढान ने छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और प्रशासन के साथ मिलकर उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।