{"_id":"6a981627019cb793b80f66ad","slug":"video-video-llha-chhatha-para-satana-ka-sakha-samathathha-ka-le-matao-na-rakha-varata-vathha-vathhana-sa-kaya-pajana-aracana-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ललही छठ पर संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, , विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ललही छठ पर संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, , विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर बुधवार को ललही छठ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। जलालपुर तहसील क्षेत्र के श्री शीतला माता मंदिर, कुटिया रामजानकी मंदिर, साहबतारा समेत विभिन्न देवस्थलों पर सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और संतान के मंगलमय जीवन की कामना की।
सुबह स्नान के बाद महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों पर पहुंचीं। यहां कुश में गांठ बांधकर परंपरागत तरीके से पूजन किया गया। पूजा में दही, तिन्नी के चावल और महुआ का विशेष रूप से प्रयोग किया गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे के साथ धार्मिक कथाएं साझा कीं। मंदिरों और देवस्थलों पर पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का प्रमुख अस्त्र हल था। इसी कारण इस पर्व को हलषष्ठी या ललही छठ कहा जाता है। इस दिन माताएं संतान की रक्षा, दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।