{"_id":"6a9da1b7337f1eb2b20eced3","slug":"a-panchayat-festival-hall-will-be-built-in-jalalpur-for-141-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-164292-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जलालपुर में 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जलालपुर में 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर नेमपुर में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इसके लिए 1.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह भवन जिले का दूसरा पंचायत उत्सव भवन होगा।
योजना के तहत पहला भवन कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के चिउटीपारा में बन चुका है। पंचायत राज विभाग ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रत्येक क्षेत्र में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव और संबंधित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है। महेशपुर नेमपुर के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद अब निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण एजेंसी का चयन होगा और भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस भवन की अनुमानित लागत 1.41 करोड़ रुपये है।
ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले इस भवन का उपयोग पंचायत और सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। विभाग के अनुसार, अन्य प्रस्तावित स्थलों पर भी बजट स्वीकृति का इंतजार है। सरकार से धनराशि मिलते ही संबंधित स्थानों पर भी निविदा कराई जाएगी। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि महेशपुर नेमपुर के लिए 1.41 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
पंचायत उत्सव भवन की खासियतें
गांवों में आधुनिक सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। सार्वजनिक आयोजनों को एक स्थायी ठिकाना मिलेगा। इससे पंचायत व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। ग्रामीण विकास योजनाओं को भी रफ्तार मिलेगी। स्थानीय संस्थाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। सरकारी सेवाएं और अधिक सुगम होंगी। गांवों का सामाजिक और प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा। ग्रामीण जीवन में नई सुविधाएं जुड़ेंगी।