{"_id":"6a4bfa436e49fdd117075e44","slug":"attendance-declining-due-to-unavailability-of-mid-day-meals-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159922-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मध्याह्न भोजन न मिलने से घट रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मध्याह्न भोजन न मिलने से घट रही उपस्थिति
Tue, 07 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार। आंगनबाड़ी केंद्र जगदीशपुर में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। इससे केंद्र पर उपस्थिति घट रही है। सोमवार को केंद्र में नामांकित 23 बच्चों में से केवल सात बच्चे ही उपस्थित मिले।
कार्यकर्ता रेखा गुप्ता व सहायिका चांदनी ने बताया कि बच्चों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के अन्य केंद्रों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। चितईपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के 24 नामांकित बच्चों में से केवल चार बच्चे ही मौजूद मिले। केंद्र का संचालन सहायिका के सहारे होता दिखा।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी के लिए मुख्य सेविकाएं तैनात हैं, लेकिन उनकी लापरवाही के चलते कई केंद्र मनमाने ढंग से संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीला मलिक ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।