{"_id":"6a4bf9d020de80549200d6a7","slug":"complained-three-times-no-action-was-taken-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159943-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन बार शिकायत की, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन बार शिकायत की, नहीं हुई कार्रवाई
Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर। विपक्षी ने उनका मकान गिरा दिया। इसकी तीन बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र पंचायत सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जब पीड़िता उनके पास पहुंची तो उन्होंने एसडीएम व सीओ को समस्या के निपटारे के निर्देश दिए और सवाल भी किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 370 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 20 का ही समाधान हो सका। एक ही समस्या को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समुचित कार्रवाई न होने से लोग निराश दिखे। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसडीएम मंजुल मयंक, तहसीलदार उमेश चंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लंभुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय व सदर में भी संबंधित अधिकारियों ने तहसील दिवस में सुनवाई की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पैमाइश नहीं करने दे रहे विपक्षी
खिजिराबाद के सीताराम मिश्र ने तीसरी बार अपनी भूमिधरी जमीन की पैमाइश कराए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि एसडीएम के आदेश के बावजूद विपक्षी जमीन की पैमाइश नहीं करने दे रहे हैं।
............
विपक्षी ने गिरा दिया मकान
कटघरा गांव निवासी सरिता यादव ने बताया कि विपक्षी ने जबरन उनके मकान को गिरा दिया है। उन्होंने तीन बार लगातार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह आज भी इसी समस्या के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में आई हैं।
..........
विपक्षियों ने घूर गड्ढे पर किया कब्जा
बुढ़ाना के पंकेश चौथी बार शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके घूर गड्ढे की जमीन पर विपक्षी ने कब्जा कर लिया है। अब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
..........
तीन बार से लगा रहे दौड़
राइबीगो के भगेलू निषाद तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी खतौनी की जमीन पर विपक्षी ने जबरन कब्जा कर लिया है। तीन बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।