{"_id":"6a4bf6b46c896b17410f1424","slug":"chief-minister-to-present-a-gift-worth-600-crore-today-will-inaugurate-and-lay-foundation-stones-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-159978-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुख्यमंत्री आज 600 करोड़ का देंगे तोहफा, करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुख्यमंत्री आज 600 करोड़ का देंगे तोहफा, करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की जानकारी लेते डीएम इंद्रजीत सिंह। -स्रोत : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देंगे। वह 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद विवेकनगर के सर्कस ग्राउंड में लोगों को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
लोकार्पण व शिलाल्यास के लिए प्रशासन ने शिलापट तैयार करा लिए हैं। इसमें अस्पताल, भवन, सड़क सहित अन्य कार्य शामिल हैं। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिं ने बताया कि सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा क्षेत्र की 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।
इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए विवेकनगर स्थित जनसभा स्थल और आसपास के पूरे क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रमुख मार्गों तक सात अपर पुलिस अधीक्षक, 22 पुलिस क्षेत्राधिकारी और 15 एसएचओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था में वर्दीधारी पुलिस के साथ सादे कपड़ों में स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के जवान भी तैनात रहेंगे। एलआईयू की दो मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले प्रत्येक व्यक्ति की जांच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से की जाएगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी लगाए गए हैं।
जाम से बचाव के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। समीक्षा व जनसभा को देखे हुए 11 पार्किंग स्थल शहर के विभिन्न जगहों पर बनाए गए हैं। डीएम व एसपी ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
-- -- -- --
इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन परिसर में वीवीआईपी एवं जनप्रतिनिधियों के वाहन खड़े होंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में मीडिया वाहनों की पार्किंग होगी। रेलवे स्टेशन, परिवहन शाखा, करौंदिया फ्लाईओवर, मालगोदाम, पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार, केशकुमारी इंटर कॉलेज, खुर्शीद क्लब और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर आम लोगों के दोपहिया, कार और बसों के लिए पार्किंग निर्धारित की गई है। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
-- -- -- -- -
शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक, लागू रहेगा रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भुलकी चौराहा, टेढ़ुई, अमहट, पयागीपुर और कटावां मार्ग से शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल शहर के निवासी व विशेष कार्य से आने वाले लोग पहचानपत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। अन्य सभी बाहरी वाहनों के लिए शहर की सीमा से ही रूट डायवर्जन लागू रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। नगर क्षेत्र में ठेला और वेंडिंग लगाने वालों को केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने के निर्देश दिए गए हैं।