{"_id":"6a4bf8cbf82c4a4f0a074ee5","slug":"11-swimmers-selected-for-the-divisional-swimming-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-159950-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंडलीय तैराकी स्पर्धा में 11 खिलाडि़यों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंडलीय तैराकी स्पर्धा में 11 खिलाडि़यों का चयन
Tue, 07 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
तरणताल में तैराकी का ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वाराणसी में 10 से 12 जुलाई तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला व पुरुष तैराकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को हुआ। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में हुए ट्रायल में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्री स्टाइल, मेडले रिले, मिश्रित रिले फ्री स्टाइल में खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। दो महिला समेत नौ पुरुष खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है।
कोच आनंद श्रीवास्तव व जीवन रक्षक चंचल भट्टाचार्य की देखरेख में हुए इस ट्रायल के पुरुष वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में हर्षित उपाध्याय व दिवेंद्र निषाद, 100 मीटर फ्री स्टाइल में अथर्व शुक्ला व वेदांत यादव, 200 मीटर फ्री स्टाइल में शिवांचल मौर्या व अथर्व शुक्ला चुने गए।
इनके अलावा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दिवेंद्र निषाद व सचिन निषाद, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दिवेंद्र निषाद व सचिन निषाद, 50 मीटर बटरफ्लाई में हर्षित उपाध्याय व सुमित निषाद, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में दिवेंद्र निषाद, विरेंद्र निषाद, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में अराध्य सोनी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, महिला वर्ग में 100, 200 व 400 मीटर फ्री स्टाइल में मिशिका मौर्या, 50, 100 व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कृति का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित इन खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में मंगलवार को होगा।
वहां पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला व पुरुष तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।