{"_id":"6ae7873ac329b510b9096523","slug":"traffic-month-begins-awareness-rally-held-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156495-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यातायात माह का शुभारंभ, निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यातायात माह का शुभारंभ, निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
फोटो 06 - कासगंज में यातायात माह का फीता काटकर शुभारंभ करते एसपी ओपी सिंह, सीडीओ वीरेंद्र सिंह
कासगंज। सुरक्षित सफर और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ रविवार को शहर के सोरों गेट पुलिस चौकी पर यातायात माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। एसपी ओपी सिंह, सीडीओ वीरेंद्र सिंह और एडीएम आलोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अभियान की शुरुआत की जिसके बाद विद्यार्थियों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।
इस अवसर पर एसपी ओपी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
एडीएम आलोक गुप्ता और एएसपी आलोक कुमार सिंह ने अनुशासन बरतने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की। वहीं, एआरटीओ आरपी मिश्र ने दस्तावेज पूरे रखने और सीओ यातायात रजनीश उपाध्याय ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में जागरूकता तख्तियां लिए एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राएं सोरों गेट से चलकर बारहद्वारी, नदरई गेट और गांधी मूर्ति मार्ग से होते हुए नगर पालिका पहुंचे।
इस अवसर पर एसडीएम एएन त्रिपाठी, सीओ आंचल चौहान, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, संभव जैन और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय समेत कई लोग मौजूद रहे।