{"_id":"6ae786b4981b87a2570e8e2f","slug":"sacks-fall-from-a-truck-at-the-ganeshpur-railway-crossing-a-mishap-is-averted-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156536-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गणेशपुर रेलवे फाटक पर ट्रक से गिरीं बोरियां, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गणेशपुर रेलवे फाटक पर ट्रक से गिरीं बोरियां, हादसा टला
विज्ञापन
फोटो 46 - गंजडुंडवारा में गनेशपुर रेलवे फाटक पर खड़ा ओवरहाईट ट्रक। स्रोत : संवाद
गंजडुंडवारा। रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों को रोकने के लिए लगाए गए ऊंचाई वाले बैरियर भी ओवरहाईट वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
निर्धारित ऊंचाई से अधिक लदे ट्रक बेरोकटोक रेलवे फाटक पार कर रहे हैं। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रविवार को गणेशपुर रेलवे फाटक पर एक ट्रक से करीब एक दर्जन धान की बोरियां बैरियर से टकराकर सड़क पर गिर गईं।
गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रक धान और चावल की बोरियों को निर्धारित ऊंचाई से काफी ऊपर तक लादकर रेलवे फाटक पार करते हैं।
इससे रेलवे की ओर से लगाए गए बैरियर से निकलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही हादसे की आशंका रहती है। लोगों का कहना वाहनों की निगरानी बढ़ानी चाहिए। संवाद