{"_id":"6ae788584f1d73aa92088bc4","slug":"body-of-an-unidentified-person-found-in-a-coach-of-the-aishbagh-kasganj-intercity-train-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156505-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी की बोगी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी की बोगी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन
फोटो14कासगंज में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस । स्रोत: पुलिस व
कासगंज। कासगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रेन संख्या 15311 ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार रात करीब 11:30 बजे अपनी यात्रा पूरी कर कासगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी जिसके बाद उसे नियमानुसार यार्ड में खड़ा कर दिया गया था।
रविवार को जब रेलवे के सफाई कर्मचारी कोचों की सफाई करने पहुंचे तो कोच नंबर डी-4 में एक शव पड़ा देखा। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधिकारियों और जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल और उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है और उसकी मौत किसी बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि, शव के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।