{"_id":"6ae78730acb3a8c49305e88f","slug":"life-threatening-attack-on-the-operator-of-maratha-hotel-allegations-of-gunfire-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156542-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मराठा होटल के संचालक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मराठा होटल के संचालक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
कासगंज। सोरों रोड स्थित मराठा होटल के संचालक पर रविवार रात जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि एक युवक ने होटल संचालक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गनीमत रही कि वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
होटल संचालक ओमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रिंस ठाकुर नामक युवक ने रात करीब 10:30 बजे अचानक गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा होटल संचालक समेत आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई।
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि एक युवक के होटल संचालक पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद