{"_id":"6ae785fb6e398d049c0b0728","slug":"innocent-child-dies-after-being-run-over-by-tractor-wheel-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156525-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर के पहिये से दबकर अबोध बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर के पहिये से दबकर अबोध बच्ची की मौत
विज्ञापन
कासगंज। गांव जारी में रविवार की सुबह घर के बाहर घुटनों के बल खेल रही डेढ़ साल की अबोध बच्ची की ट्रैक्टर-ट्राली बैक करते समय चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम परिजन ने बिना पुुलिस कार्रवाई के ही शव को दफन कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी निवासी मुनेंद्र सिंह की बिटिया सौम्या (डेढ़ साल) सुबह घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी। गांववालों ने बताया कि कुछ देर बाद वह चारपाई से उतरकर जमीन पर घुटनों के बल चलने लगी। इसी दौरान गांव के सुरेंद्र अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे कर रहे थे।
ट्रैक्टर पीछे करते समय बच्ची ट्रॉली के पहिये के नीचे दब गई। जब तक चालक को अहसास हुआ तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। घर में कोहराम मच गया। देर शाम को बच्ची का परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
-बच्ची की मौत के मामले में परिजन ने कोई भी तहरीर नहीं दी गई। कार्रवाई से मना कर दिया गया। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया। -अमित कुमार, सीओ पटियाली