फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Gates will be installed on tanks and mobile towers, and personnel will be deployed.

Kasganj News: टंकी और मोबाइल टावर पर लगेंगे गेट और तैनात होंगे कर्मचारी

Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gates will be installed on tanks and mobile towers, and personnel will be deployed.
फोटो38ढोलना के गांव ​घिनौना में पानी की टंकी पर चढ़ा ग्रामीण । संवाद - फोटो : 1
कासगंज। अपनी मांगों के समर्थन में पानी की टंकियों और मोबाइल टावरों पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने की बढ़ती घटनाओं पर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए टंकियों पर सुरक्षा गेट लगवाने और टावरों पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं। ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना में 28 अक्तूबर को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग पानी की टंकी और मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे और करीब छह घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर नीचे उतरे थे। इससे पहले 12 अक्तूबर को सोरोंजी क्षेत्र के गांव जरैथा निवासी मुन्नी देवी अपनी बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर गांव मांमों में टावर पर चढ़ गई थीं।
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पानी की टंकियों पर 10 से 15 फीट ऊंचे गेट लगाए जाएंगे ताकि कोई आसानी से ऊपर न पहुंच सके। साथ ही, मोबाइल टावरों पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed