फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vehicle runs over elderly man sitting by the roadside, drags him for ten meters.

Kannauj News: सड़क किनारे बैठे वृद्ध को वाहन ने रौंदा, दस मीटर तक घसीटा

Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vehicle runs over elderly man sitting by the roadside, drags him for ten meters.
तिर्वा। खैरनगर मार्ग पर ग्राम हंसापुरवा के पास रविवार सुबह सड़क किनारे बैठे 60 वर्षीय लालाराम को वाहन ने रौंद दिया। वाहन उन्हें करीब दस मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को उठाने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लालाराम हंसापुरवा गांव के निवासी थे और खेतीबाड़ी करते थे। परिजन ने बताया कि लालाराम रविवार सुबह शौच के बाद गांव से गुजर रहे तिर्वा-खैरनगर मार्ग के किनारे बैठ गए। इसी दौरान खैरनगर की ओर से आ रहे वाहन ने उन्हें रौंदते हुए घसीटता ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस पर परिजन शव ले जाने से पहले कार्रवाई की बात पर अड़ गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed