{"_id":"6a9daed20536e1a7200bdfd0","slug":"youth-drowns-in-canal-after-slipping-while-going-to-relieve-himself-kannauj-news-c-214-1-knj1007-155622-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शौच के लिए गया युवक पैर फिसलने से नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शौच के लिए गया युवक पैर फिसलने से नहर में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़िनी। सौरिख कस्बे में शनिवार रात शौच के लिए गया एक 19 वर्षीय युवक पैर फिसलने से गहरी नहर में डूब गया। रविवार सुबह से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। खड़िनी निवासी शनि कुमार उर्फ करिया (19) शनिवार रात करीब आठ बजे नहर की ओर गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आशंका है कि वह पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरकर तेज बहाव में बह गया। पिता मुनेश कुमार बाल्मीकि ने रविवार सुबह सौरिख थाने में बेटे के बचाव की गुहार लगाई। सौरिख थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस दल तलाश अभियान चला रहा है। यह अभियान खड़िनी पुल से इलाहाबाद नहर शाखा तक जारी है।