{"_id":"6a9dae7c4bf8dd5ee90427ae","slug":"assistant-professor-dr-shimpi-singh-receives-best-teacher-award-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155581-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिम्पी सिंह को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिम्पी सिंह को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिम्पी सिंह जादौन को शनिवार को लखनऊ में बेस्ट टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा तकनीकी शिक्षा में योगदान और छात्रों के मार्गदर्शन के लिए दिया गया। यह पुरस्कार प्रदेश के पांच चयनित शिक्षकों को मिलता है।
डॉ. शिम्पी जादौन ने शिक्षण के साथ शोध के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके गूगल स्कॉलर पर 2500 से अधिक साइटेशन हैं। उन्होंने 25 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एससी जर्नल्स में प्रकाशित किए हैं। वह तीन पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में भी शामिल किया गया था। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके बाद भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इस सम्मान पर कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार शुक्ला ने डॉ. शिम्पी जादौन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है।