फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The District Magistrate inspected the sewage treatment plant.

Kannauj News: डीएम ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

Sun, 06 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the sewage treatment plant.
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को 13 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के गंदे पानी को साफ कर काली नदी तक पहुंचाने वाली व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संयंत्र की कार्यप्रणाली और सीवरेज जल शोधन प्रक्रिया परखी। उन्होंने उपचारित जल का नमूना लेकर गुणवत्ता जांची और मानकों के अनुरूप पानी नदी में छोड़ने को कहा। अग्निहोत्री ने क्लोरीन टैंक, संचालक कक्ष और स्काडा कक्ष में तकनीकी उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों की नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि शोधन प्रक्रिया बाधित न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उपयोग होने वाले 500 केवीए जनित्र की नियमित रखरखाव और तकनीकी खराबी पर तत्काल कार्रवाई कर संयंत्र का संचालन निर्बाध रखने को भी कहा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि यह एसटीपी नवंबर 2017 से संचालित है। यह संयंत्र नगर क्षेत्र के सीवरेज जल का शोधन कर पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed