{"_id":"6a9d8de3d2fbe411b50a145f","slug":"hanuman-ash-box-office-collection-on-sunday-toxic-box-office-collection-day-12-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ पर कहर बनकर टूटी ‘हनुमान अंश’ की लहर, 31वें दिन हुई 100 करोड़ पार; बनाया बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ पर कहर बनकर टूटी ‘हनुमान अंश’ की लहर, 31वें दिन हुई 100 करोड़ पार; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Sun, 06 Sep 2026 09:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:31 PM IST
सार
Box Office Collection: फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई का ग्राफ जहां गिरता नजर आ रहा है। वहीं ‘हनुमान अंश’ रोज अपनी कमाई से नए रिकॉर्ड बना रही है। जानें किसके लिए शुभ रहा रविवार?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई। वहीं दूसरी तरफ नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने रविवार को 100 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है। जानिए दोनों फिल्मों की अपडेट...
विज्ञापन
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
कितनी हुई ‘टॉक्सिक’ की कमाई ?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म की कास्ट में कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हैं। इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।- फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये था।
- इसके बाद शुक्रवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाये।
- शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
- रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.42 करोड़ की कमाई की।
- फिल्म ‘टॉक्सिक’ का अब तक का कुल कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
‘हनुमान अंश’ ने कितना किया कारोबार?
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपये कमाये थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने सिर्फ 40 लाख का करोबार किया। मगर तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
- फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- वहीं चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की।
- शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था।
- रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- बात करें फिल्म की कुल कमाई की तो अब तक फिल्म 122.13 करोड़ रुपये की कमाई की।