{"_id":"6ae78b8fc9cd806ca404df11","slug":"market-shines-during-pushya-nakshatra-wealth-pours-in-across-sectors-from-bullion-to-automobiles-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-189624-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुष्य नक्षत्र में चमका बाजार, सराफा से ऑटोमोबाइल तक बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुष्य नक्षत्र में चमका बाजार, सराफा से ऑटोमोबाइल तक बरसा धन
Mon, 02 Nov 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
फिरोजाबाद। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग ने रविवार को बाजारों में रौनक बढ़ा दी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। देर शाम तक सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो किसी ने चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक जिलेभर में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोगों ने धनतेरस से पहले ही खरीदारी शुरू कर दी। सराफा बाजार में सबसे अधिक रौनक दिखाई दी। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। महंगाई को देखते हुए ज्वेलर्स ने हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध कराए हैं। वहीं एक ग्राम के चांदी के सिक्कों की भी मांग रही। दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां और सिक्के खरीदने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
आभूषण खरीदने पहुंची रामदेवी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए उन्होंने इस दिन आभूषण खरीदने का निर्णय लिया। सोना-चांदी ज्वेलर्स के संचालक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में सोने और चांदी के भाव में काफी अंतर आया है। इसके बावजूद ग्राहकों में आभूषण खरीदने का उत्साह बना हुआ है। हल्के और डिजाइनदार गहनों के साथ चांदी के सिक्कों की मांग भी अच्छी है। जिलेभर में सराफा कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक रहा।
विज्ञापन
वाहनों की डिलीवरी लेने पहुंचे ग्राहक
पुष्य नक्षत्र पर ऑटोमोबाइल बाजार में भी खूब खरीदारी हुई। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। कई लोगों ने धनतेरस पर वाहन घर ले जाने के लिए पहले से बुकिंग करा रखी है। वहीं कुछ ग्राहकों ने पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में ही वाहनों की डिलीवरी ली। गोल्डन हीरो के संचालक प्रबल प्रताप ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने वाहनों की बुकिंग कराई और डिलीवरी ली। जिलेभर में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का कारोबार आठ करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रही रौनक
त्योहार को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव समेत अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी की। कारोबारी अनुदीप सिंह ने बताया कि दिवाली से पहले ग्राहक घरेलू जरूरतों के साथ नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र पर करीब सात करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।