{"_id":"6ae7897b5705e220180a2124","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-the-locked-house-of-a-female-railway-employee-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-189607-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला रेलकर्मी के बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला रेलकर्मी के बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी
Mon, 02 Nov 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। नगर की मंगलम विहार कॉलोनी में चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय महिला रेलकर्मी ड्यूटी पर गई हुई थीं।
मंगलम विहार कॉलोनी निवासी रेणुका कुमारी रेलवे में नौकरी करतीं हैं। वह मूल रूप से एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्णा नगर (पीपल अड्डा) की रहने वाली है। पीड़िता रेणुका कुमारी ने बताया कि वह किराए पर रह रहीं हैं। शनिवार दोपहर बाद वह अपनी ड्यूटी पर गईं थीं। देर रात जब वह ड्यूटी पूरी कर वापस लौटीं, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
जब उन्होंने सामान चेक किया तो घर के अंदर रखी 10 हजार रुपये की नकदी और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अरुण चौरसिया ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।