फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ahoi Ashtami: Prayers offered to the stars for the well-being and prosperity of one's children.

अहोई अष्टमी : तारों को अर्घ्य देकर की संतान की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami: Prayers offered to the stars for the well-being and prosperity of one's children.
टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएंसंवाद - फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
फिरोजाबाद। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को जिलेभर में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास करने के बाद शाम को अहोई माता की पूजा-अर्चना की और तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। घरों में महिलाओं ने अहोई माता की प्रतिमा और चित्र के सामने दीप जलाकर विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन


सुबह स्नान-ध्यान के बाद महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया। दिनभर अन्न-जल ग्रहण किए बिना संतान की मंगलकामना की। शाम को पूजा की तैयारी करते हुए अहोई माता के चित्र के सामने पूजन सामग्री रखी गई। महिलाओं ने माता को रोली, चावल, फूल और मिठाई अर्पित की। कई स्थानों पर सिंघाड़े, मूली और गन्ने सहित अन्य मौसमी फल चढ़ाकर पूजा की गई। इसके बाद अहोई माता की कथा सुनी गई और परिवार की सुख-शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

बिहारीजी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए रखा जाता है। परंपरागत रूप से यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। महिलाएं दिनभर व्रत रखकर शाम को तारों के दर्शन करने के बाद अर्घ्य देती हैं। कुछ स्थानों पर चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने की परंपरा भी है। अहोई माता की पूजा में स्याहू और उसके बच्चों की कथा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed