फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Laborer from Sirsaganj dies under suspicious circumstances in Maharashtra

Firozabad News: सिरसागंज के मजदूर की महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Laborer from Sirsaganj dies under suspicious circumstances in Maharashtra
 महाराष्ट्र से आऐ शव वाहन को घेर कर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : महाराष्ट्र से आऐ शव वाहन को घेर कर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम करहरा निवासी मजदूर की महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। रविवार को मजदूर का शव महाराष्ट्र से जब गांव पहुंचा तो परिजन ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम करहरा निवासी संजय (42) पुत्र बहादुर फिरोजाबाद की जगदम्बा ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। ट्रांसपोर्ट स्वामी अक्सर संजय को चूड़ी की उतराई के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र भेज दिया करते थे। 5 अक्तूबर को संजय बारामती महाराष्ट्र गया था। संजय की पत्नी स्नेहलता ने बताया कि 24 तारीख को उनकी संजय से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद संजय ने घर खर्च के लिए पैसे डाल दिए थे। 25 अक्तूबर को संजय ने जब घर पर बात की तो उनसे अपनी पत्नी को बताया कि वह काम खत्म करके घर आने वाला है। 25 अक्तूबर के बाद उनके परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। काफी प्रयास करने के बाद भी जब संजय से कोई संपर्क नहीं हुआ तो संजय के परिजन फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट संचालक के पास पहुंचे और उनके साथ फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत देते हुए किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की। शुक्रवार की रात परिजनों को पता चला कि संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब संजय उर्फ संजू का शव ग्राम करहरा पहुंचा तो परिजन ने शव को लेने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इस मामले में उन्हें शुरू से ही अंधेरे में रखा गया है जब 25 अक्तूबर से ही संजू का मोबाइल बंद हो गया था तो उनकी मौत की खबर तीन दिन बाद कैसे पता चली। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी देहात अनुज चौधरी और क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed