{"_id":"6ae788e08df619572f0e5fe4","slug":"bus-driven-while-under-the-influence-of-alcohol-drivers-create-a-ruckus-after-being-denied-the-right-of-way-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-189647-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शराब के नशे में दौड़ाई बस, साइड न देने पर चालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शराब के नशे में दौड़ाई बस, साइड न देने पर चालकों का हंगामा
Mon, 02 Nov 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टरसंवाद
- फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
टूंडला। नगर के सुभाष चौराहे पर रविवार दोपहर उस समय खलबली मच गई जब शराब के नशे में धुत एक अनुबंधित बस चालक ने पीछे से आ रही बस को साइड न देते हुए बस को सड़क पर लहराया। साइड न मिलने पर दोनों बसों के चालकों के बीच तीखी झड़प हो गई। सुभाष चौराहे पर हंगामा भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को खड़ा कराते हुए उन्हें शांत कराया।
घटना रविवार दोपहर बाद तीन बजे करीब की है। एटा की रोडवेज से अनुबंधित बस आगरा से टूंडला की ओर आ रही थी। आरोप है कि अनुबंधित बस चालक शराब के नशे में धुत होकर बस चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बस के चालक ने आगे जाने के लिए साइड मांगी। नशे में धुत्त चालक ने बस को साइड नहीं दिया तथा बस को सड़क पर लहरा दिया। इसी बात को लेकर दोनों चालकों के बीच रास्ते भर कहासुनी होती रही। जैसे ही दोनों बसें सुभाष चौराहे पर पहुंचीं, विवाद और गहरा गया और हंगामा शुरू हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक की अनुबंधित बस को टूंडला बस स्टैंड ले जाकर खड़ा करवा दिया। बस में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना करा दिया।