फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Online sale of India vs Brazil football friendly tickets gets huge response selling out within an hour

भारत-ब्राजील मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह: एक घंटे में ही बिके कम कीमत वाले ऑनलाइन टिकट, जानें कब है मैच

Wed, 02 Sep 2026 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Sep 2026 08:05 PM IST
सार

भारत और ब्राजील के बीच अगले महीने कोलकाता में फुटबॉल का मैत्री मुकाबला खेला जाना है। इसके लिए बुधवार को टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई थी। इस मैच के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और टिकट एक घंटे में ही बिक गए।

विज्ञापन
Online sale of India vs Brazil football friendly tickets gets huge response selling out within an hour
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : AIFF

विस्तार

फुटबॉल के प्रति जुनून के लिए मशहूर कोलकाता के प्रशंसकों ने अगले महीने होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-ब्राजील मैत्री मैच के लिए बुधवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस मुकाबले के कम कीमत वाले टिकट ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही बिक गए। भारत तीन अक्तूबर को पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगा। 
विज्ञापन

चरम पर पहुंचा रोमांच
खेल और खासकर ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के प्रति जुनूनी इस शहर में मुकाबले को लेकर फुटबॉल का रोमांच पहले ही चरम पर पहुंचने लगा है। टिकटों की कीमत 999 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक है। बुधवार को कुल कितने टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए इसका तत्काल पता नहीं चल सका। हालांकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में होने वाले इस मुकाबले के लिए डिस्ट्रिक्ट पर ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही कम कीमत वाले टिकट बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है टिकटों की कीमतें
टिकटों की कीमत 999 रुपये, दो हजार रुपये, ढाई हजार रुपये, साढ़े तीन हजार रुपये, साढ़े चार हजार रुपये, छह हजार रुपये, सात हजार रुपये, नौ हजार रुपये और वीआईपी सीटों के लिए 15 हजार रुपये रखी गई है। वीवाईबीके की दर्शक क्षमता करीब 67,000 है और उम्मीद है कि इनमें से 70 प्रतिशत सीटों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। भारतीय टीम इस हाई प्रोफाइल मैत्री सीरीज में पनामा और दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे से भी भिड़ेगी।
विज्ञापन

पनामा-उरुग्वे से भी खेलेगा भारत 
भारत 26 सितंबर को बंगलूरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पनामा की मेजबानी करेगा। इसके बाद टीम कोलकाता पहुंचेगी जहां तीन अक्तूबर को ब्राजील और फिर छह अक्तूबर को उरुग्वे का सामना करेगी। ब्राजील के खिलाफ मुकाबले के टिकट केवल ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं और काउंटर से टिकट नहीं मिलेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) इस बार भौतिक टिकट जारी नहीं करेगा। सभी पास डिजिटल प्रारूप में दिए जाएंगे जैसा फीफा विश्व कप के दौरान किया गया था।

भारत के मुख्य कोच खालिद जमील ने फीफा मैत्री मुकाबलों के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा पहले ही कर दी है। राष्ट्रीय शिविर 14 सितंबर से बंगलूरू में शुरू होगा। पनामा के खिलाफ मुकाबले के दो दिन बाद 28 सितंबर को टीम कोलकाता रवाना होगी। तीनों प्रतिद्वंद्वी इस साल की शुरुआत में फीफा विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed