फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्वाला गुट्टा का जन्मदिन आज: चार साल की उम्र में थामा बैडमिंटन, अश्विनी पोनप्पा के साथ हिट रही जोड़ी

Mon, 07 Sep 2026 06:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Sep 2026 06:09 AM IST
सार

भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। ज्वाला का आज जन्मदिन हैं। आइए जानते हैं उनके करियर के बारे में...

विज्ञापन
Former Indian Badminton star Jwala Gutta Birthday know career stats and records in hindi photos
ज्वाला गुट्टा - फोटो : IANS
ज्वाला गुट्टा भारत की बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में एक रही हैं। उन्होंने मिश्रित और महिला युगल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि देश के लिए पदक भी जीते हैं। गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को वर्धा, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी माता चाइनिज मूल की हैं, जबकि पिता भारत के तेलुगू मूल के हैं। भारतीय बैडमिंटन में ग्लैमर गर्ल के रूप में मशहूर रहीं ज्वाला को उनके पिता ने मात्र 4 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन कोच एस. एम आरिफ से मिलवाया था और कहीं न कहीं वहीं से उनका सफर शुरू हो गया।  
Former Indian Badminton star Jwala Gutta Birthday know career stats and records in hindi photos
ज्वाला गुट्टा - फोटो : IANS
ओलंपिक में दो वर्ग में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय
गुट्टा के खेल तकनीक पर गौर करें तो उन्हें फ्रंट कोर्ट में खतरनाक माना जाता है। बैक कोर्ट से भी उनका स्मैश जबरदस्त है। वह ड्रॉप भी शानदार तरीके से करती थीं। 14 बार की नेशनल चैंपियन गुट्टा ने अपने करियर की शुरुआत में श्रुति कुरियन के साथ खेला, लेकिन उन्हें अश्विनी पोनप्पा के साथ ज्यादा इंटरनेशनल सफलता मिली। गुट्टा और पोनप्पा की जोड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लोकप्रिय रही। ये जोड़ी लगातार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-ट्वेंटी में शामिल रही और 2015 में नंबर 10 तक पहुंची। गुट्टा भारतीय मूल की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो इवेंट्स के लिए क्वालिफाई किया है। पोनप्पा के साथ महिला युगल और लंदन में वी. दीजू के साथ मिश्रित युगल में उन्होंने हिस्सा लिया था।
Former Indian Badminton star Jwala Gutta Birthday know career stats and records in hindi photos
ज्वाला गुट्टा - फोटो : IANS
कैसा रहा ज्वाला गुट्टा का करियर
युवा लड़कियों में बैडमिंटन का क्रेज बढ़ाने वाली खिलाड़ी रहीं गुट्टा ने 2011 में विश्व चैंपियनशिप में महिला डबल्स में कांस्य, कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में महिला डबल्स में स्वर्ण और मिक्स टीम में रजत, और 2014 कॉमनवेल्थ में महिला डबल्स में रजत पदक जीता था। 2014 में इंचियोन में हुए एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। दक्षिण एशियन गेम्स 2004 में महिला डबल्स, मिक्स डबल्स, महिला टीम में स्वर्ण, 2006 दक्षिण एशियाई गेम्स में महिला डबल्स, मिक्स डबल्स और महिला टीम में स्वर्ण पदक गुट्टा के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian Badminton star Jwala Gutta Birthday know career stats and records in hindi photos
ज्वाला गुट्टा - फोटो : Instagram
गुट्टा और दीजू ने 2009 में चीनी ताइपे ओपन जीता और ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गईं। गुट्टा ने 2014 में नई दिल्ली में आयोजित थॉमस एंड उबर कप में ऐतिहासिक कांस्य पदक भी जीता था। 2017 में बैडमिंटन को अलविदा कहने वाली ज्वाला गुट्टा ने भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed