फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Photo: Kerala's V.D. Satheesan met Ronaldo's sister; he said she would convey our love to the star footballer

तस्वीर: रोनाल्डो की बहन से मिले केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, कहा- स्टार फुटबॉलर तक हमार प्यार पहुंचाएंगी

Wed, 02 Sep 2026 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक एल्मा एवेइरो केरल के कोझिकोड में एक ज्वेलरी शोरूम 'स्पार्कल डायमंड फेस्ट' के उद्घाटन के लिए पहुंची हैं।

विज्ञापन
Photo: Kerala's V.D. Satheesan met Ronaldo's sister; he said she would convey our love to the star footballer
सतीशन के साथ रोनाल्डो की बहन - फोटो : IANS

विस्तार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और दुनिया में अपने खेल की वजह से लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा एवेइरो केरलम के दौरे पर थीं। अपने दौरे के दौरान एवेइरो ने राज्य के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से मुलाकात की। सतीशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी दी है। सीएम वीडी सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह एल्मा एवेइरो से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सतीशन ने लिखा, 'क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन, एल्मा एवेइरो, जब वे केरलम आई थीं, उनसे अच्छी बातचीत हुई। उनके साथ मलयाली लोगों का फुटबॉल और क्रिस्टियानो के लिए बहुत ज्यादा जुनून और प्यार साझा किया। उन्होंने प्यार से वादा किया कि वे केरलम के फुटबॉल फैंस की शुभकामनाएं और प्यार रोनाल्डो तक पहुंचाएंगी।'
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एल्मा एवेइरो केरल के कोझिकोड में एक ज्वेलरी शोरूम 'स्पार्कल डायमंड फेस्ट' के उद्घाटन के लिए पहुंची हैं। उनके आने से पूरे राज्य में रोनाल्डो के फैंस और फुटबॉल फॉलोअर्स के बीच उत्साह है। एवेइरो की इस यात्रा के दौरान उनके लिए खास इंतजाम किया गया है। 53 साल की एल्मा एवेइरो, रोनाल्डो के बेहद करीब हैं। रोनाल्डो सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसलिए, फुटबॉल फैंस और रोनाल्डो फैंस के बीच एवेइरो का नाम अनजाना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरलम भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां फुटबॉल के प्रति दिवागनी देखने को मिलती है। राज्य में रोनाल्डो को लेकर हर वर्ग के फुटबॉल फैंस के बीच दिवानगी है। बात रोनाल्डो की करें, तो फीफा विश्व कप 2026 में उनकी कप्तानी वाली पुर्तगाल का सफर निराशाजनक रहा था। टीम राउंड-16 से आगे नहीं बढ़ सकी थी। इसी के साथ रोनाल्डो को पुर्तगाल को विश्व कप जिताने का सपना भी टूट गया था। रोनाल्डो ने घोषणा की है कि आगामी फुटबॉल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed