फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Rumesha Tharanga Pathirage Creates History, Becomes First Sri Lankan to Win Diamond League Title

जैवलिन थ्रो: वर्ल्ड नंबर-1 रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने

Sun, 06 Sep 2026 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Sep 2026 10:27 AM IST
सार

श्रीलंका के 23 वर्षीय जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 89.04 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। वह डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने। इस सीजन में पांच में से चार मुकाबले जीतकर उन्होंने शानदार अभियान पूरा किया।

विज्ञापन
Rumesha Tharanga Pathirage Creates History, Becomes First Sri Lankan to Win Diamond League Title
रुमेश पाथिरागे - फोटो : IANS

विस्तार

श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने इतिहास रच दिया है। वह डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर रुमेश ने ब्रसेल्स के किंग बाउडौइन स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में खिताब अपने नाम कर सीजन का शानदार अंत किया।

विज्ञापन


तीसरी कोशिश में किया 89.04 मीटर का थ्रो
23 वर्षीय रुमेश ने किंग बाउडौइन स्टेडियम में अपनी तीसरी कोशिश में 89.04 मीटर का थ्रो किया और जीत पक्की कर ली। पोलैंड के डेविड वेगनर 87.47 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पूर्व ओलंपिक चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए 83.99 मीटर की दूरी तय की और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ग्रेनेडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.70 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


'पहला श्रीलंकाई हूं, इससे बहुत गर्व है'
खिताब जीतने के बाद रुमेश ने कहा, 'मैं डायमंड लीग फाइनल जीतने वाला पहला श्रीलंकाई हूं और इससे मुझे बहुत गर्व है। मैं डायमंड लीग में मुकाबला करने के लिए बहुत उत्सुक था और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे फाइनल में जीत मिली। मुझे पता है कि मैं आज 89.04 से कहीं बेहतर कर सकता था, लेकिन हालात मुश्किल थे। मुझे बहुत ज्यादा तापमान की आदत है। मैं अगले कुछ वर्षों में अटैक करने और मीटिंग रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन में चार मुकाबलों में जीत
इस जीत के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने शानदार डायमंड लीग अभियान पूरा किया। वह पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद सर्किट लीडर के तौर पर फाइनल में पहुंचे थे। रुमेश ने इस सीजन में अपने पांच डायमंड लीग मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की। रबात में अपनी सीरीज के डेब्यू में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद रोम और ज्यूरिख में उन्होंने 92 मीटर से ज्यादा के थ्रो किए और अब तक के टॉप-10 थ्रोअर में शामिल हो गए।


रोम में किया था 92.62 मीटर का थ्रो
रोम में रुमेश का 92.62 मीटर का वर्ल्ड लीड थ्रो उन्हें इस सीजन की वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने में मददगार रहा। वहीं, 2022 में डायमंड लीग चैंपियन रहे भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा चोट की वजह से इस बार फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed