फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina's star footballer Lionel Messi full statement retires from international football

क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा?

Mon, 31 Aug 2026 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Aug 2026 10:50 PM IST
सार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। मेसी ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के दो दिन बाद ही यह पत्र तैयार कर दिया था। आइए जानते हैं मेसी ने संन्यास का एलान करते वक्त क्या कहा...

विज्ञापन
Argentina's star footballer Lionel Messi full statement retires from international football
लियोनल मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

दो दशकों तक अर्जेंटीना की जर्सी पहनने के बाद लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार ने पुष्टि कर दी है कि अब वह अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। मेसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने इस फैसले का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की विश्व कप फाइनल में हार के दो दिन बाद ही यह बड़ा कदम उठा लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता के निधन ने भी इस फैसले में एक बड़ी भूमिका निभाई, जिससे उनके करियर के इस असाधारण अध्याय का अंत हो गया है। 
विज्ञापन

इस महीने हुआ था मेसी के पिता का निधन 
इस महीने की शुरुआत में मेसी के पिता का निधन हो गया था। मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना के लिए खेलना छोड़ना उनके लिए आसान फैसला नहीं था और इस निर्णय से उन्हें बहुत दुख हुआ है। मेसी ने कहा कि हालांकि उन्हें हमेशा से अर्जेंटीना के लिए खेलने में आनंद आया, लेकिन अब उनके पास देने के लिए कुछ नहीं बचा था और यह समय नई पीढ़ी के उभरते हुए युवाओं के लिए रास्ता बनाने का था। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह टीम को शांत मन से छोड़ रहे हैं और उन्होंने यह संन्यास पत्र असल में 21 जुलाई को लिखा था। 

मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह फैसला मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है और आज भी इसका दर्द गहरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब इस फैसले का समय आ गया है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Argentina's star footballer Lionel Messi full statement retires from international football
लियोनल मेसी - फोटो : PTI
पहले क्यों साझा नहीं किया पत्र?
मेसी ने बताया कि उन्होंने संन्यास का पत्र 21 जुलाई को लिखा था, यानी विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद। उन्होंने हालांकि इसे सार्वजनिक करने में देरी की क्योंकि उनके पिता की तबीयत खराब थी और बाद में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने आगे लिखा, पिछले 20 वर्षों में मिले आपके तमाम प्यार के लिए धन्यवाद। मैदान के अंदर से आप सभी की आवाज सुनना मुझे बहुत याद आएगा। अब मैं आप (प्रशंसक) ही में से एक रहूंगा और बाहर से आपका हौसला बढ़ाऊंगा तथा आपका समर्थन करूंगा। हर अच्छे-बुरे वक्त में, बल्कि पहले से भी ज्यादा। मैं इस सुकून और गर्व के साथ विदा ले रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको ऐसे पल दिए, जिनका हमने कभी सिर्फ सपना देखा था। आपके साथ इन पलों को साझा करना अविश्वसनीय रहा। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मुझे अर्जेंटीना का नागरिक बनाने के लिए भगवान का धन्यवाद। वामोस अर्जेंटीना! मैंने ये शब्द 21 जुलाई को लिखे थे, फाइनल के दो दिन बाद। 
विज्ञापन

Argentina's star footballer Lionel Messi full statement retires from international football
लियोनल मेसी - फोटो : ANI
18 साल की उम्र में किया था डेब्यू 
मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में अपना सीनियर डेब्यू किया था। उन्हें जर्मनी में होने वाले 2006 विश्व कप के लिए अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद लंबे समय तक उन्हें निराशाओं का सामना करना पड़ा और आखिरकार 2022 में विश्व कप की ट्रॉफी उठाकर उनका सपना पूरा हुआ। 207 मैचों में 125 गोल के साथ मेसी अर्जेंटीना के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed