Live
Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; नीरज की बढ़त कायम
Bihar MLC Election 2026 Result : शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर 27 अक्टूबर को देर से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। अब तक चार सीटों के परिणाम आए हैं। परिणाम देश की राष्ट्रीय पार्टियों के लिए सुखद नहीं। भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
लाइव अपडेट
Bihar MLC Election: तिरहुत में वंशीधर आगे, अभिषेक पीछे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के नौवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी 22,023 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 18,596 और राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 13,076 मत मिले हैं। इस तरह वंशीधर ब्रजवासी अभिषेक झा से 3,427 मतों से आगे हैं। शुरुआती राउंड में अभिषेक झा ने वंशीधर ब्रजवासी से 50 मत अधिक हासिल किए थे। दूसरे राउंड में कुल 7,001 मतपत्रों की गिनती हुई थी, जिनमें 6,321 वैध और 680 अमान्य मत थे। इस राउंड में अभिषेक झा को 2,150, वंशीधर ब्रजवासी को 2,100 और डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 1,688 वैध मत मिले थे। हालांकि, इसके बाद वंशीधर ब्रजवासी ने बढ़त बनाई और नौवें राउंड तक उसे बरकरार रखा है।Tirhut Graduate Result : निर्दलीय वंशीधर ही इस बार भी आगे, जदयू पिछड़ा
Kosi Graduate Result : कोसी स्नातक सीट फंसा, द्वितीय वरीयता से होगा फैसला
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की मतगणना रोचक हो गई है। प्रथम वरीयता की गिनती में जीत के लिए कोटे से भाजपा के डॉ. एनके यादव चूक गए हैं। अब द्वितीय वरीयता के मतों से कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का फैसला होगा।Bihar MLC Election: कोसी में एनडीए आगे, राजद दूसरे नंबर पर
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 में 11 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के डॉ. एनके यादव 24,258 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी नितेश कुमार को 18,918 और जनसुराज के रजनीश रंजन को 15,536 मत मिले हैं। डॉ. एनके यादव ने राजद प्रत्याशी पर 5,340 मतों की बढ़त बना रखी है, जबकि जनसुराज तीसरे स्थान पर है। अब तक 73,487 मतपत्रों की जांच हुई है, जिनमें 64,401 वैध और 9,086 अवैध पाए गए हैं। मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा बाकी है।बिहार एमएलसी चुनाव 2026: तिरहुत स्नातक में निर्दलीय वंशीधर बृजवासी आगे चल रहे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के सातवें राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 1477 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 16,190 वोट मिले हैं। वहीं, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा 14,713 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 10,802 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. विमोहन कुमार को 166 वोट मिले हैं। सातवें राउंड की गिनती के बाद बृजवासी और अभिषेक झा के बीच मुकाबला जारी है।पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार बोले- पहली वरीयता में 2200 से अधिक वोटों की बढ़त
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने पहली वरीयता के मतों में 2200 से अधिक वोटों की बढ़त का दावा किया। उन्होंने कहा कि पटना स्नातक सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत दूसरी वरीयता के मतों की भी गिनती होगी और उन्हें भरोसा है कि इसमें भी वह आगे रहेंगे। नीरज कुमार ने कहा कि यह उनका चौथा चुनाव था, इसलिए कई चुनौतियां सामने आईं। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं के प्यार, समर्पण और मेहनत की बदौलत उन्होंने इन चुनौतियों का सामना किया।
27 अक्तूबर को मतगणना से जुड़ी बातों को जानने के लिए यहां क्लिक करें...
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जनसुराज के प्रत्याशी को मिला जीत का प्रमाणपत्र
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जिला प्रशासन ने देर रात जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर पिछले नौ वर्षों से शिक्षकों की सेवा के लिए समर्पित हैं और लगातार तीसरी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्हें कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार जन सुराज के टिकट पर उन्होंने 324 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और उनके परिवारों की जीत है। वह अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने और शिक्षकों के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का भी आभार जताया।Darbhanga MLC Election: दरभंगा में भाजपा आगे
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सर्वेश कुमार 1,417 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 7,371 वोट मिले हैं, जबकि राजद के अनिल कुमार झा 5,954 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। सर्वेश कुमार को अनिल कुमार झा पर 1,417 मतों की बढ़त हासिल है।Patna MLC Election: पटना शिक्षक सीट पर जीत के बाद क्या बोले डॉ. संजीव