फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elevated Lp(a) levels found in 50% of young people risk of heart attack linked to genetic factors

कानपुर: 50% युवाओं में बढ़ा मिला LPA, आनुवंशिक कारणों से हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजी की रिसर्च में खुलासा

Wed, 28 Oct 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 28 Oct 2026 11:31 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर कार्डियोलॉजी में हुए एक नए अध्ययन में युवाओं में अचानक आ रहे हार्ट अटैक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 30 से 45 वर्ष के 100 युवा हार्ट अटैक मरीजों पर किए गए अध्ययन में 50 प्रतिशत मरीजों में 'लाइपोप्रोटीन (ए)' का स्तर सामान्य सीमा से काफी अधिक पाया गया।

विज्ञापन
Kanpur Elevated Lp(a) levels found in 50% of young people risk of heart attack linked to genetic factors
एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में युवा अवस्था में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच कार्डियोलॉजी में हुए एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हार्ट अटैक के 100 युवा मरीजों पर किए गए अध्ययन में 50 प्रतिशत में लाइपोप्रोटीन लिटिल ए (एलपीए) का स्तर 50 से अधिक पाया गया। खास बात यह रही कि इनमें कई युवा फिटनेस का ध्यान रखते थे और धूम्रपान व शराब का सेवन भी नहीं करते थे।

विज्ञापन

जांच में एलपीए बढ़ने का कारण आनुवंशिक पाया गया। इसके बाद विशेषज्ञों ने युवाओं को जीवन में कम से कम एक बार एलपीए की जांच कराने की सलाह दी है। प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने यह अध्ययन किया। इसका उद्देश्य 30 से 45 वर्ष की आयु के स्वस्थ दिखने वाले युवाओं में अचानक हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं के पीछे छिपे जोखिमों का पता लगाना था।

विज्ञापन
Trending Videos

एलपीए का स्तर 30 से कम होना चाहिए
विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य लिपिड प्रोफाइल में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होने के बावजूद एलपीए बढ़ा हो सकता है। ऐसे में धमनियों में ब्लॉकेज और हृदय रोग का खतरा बना रहता है। डॉ. शर्मा के अनुसार एलपीए का स्तर 30 से कम होना चाहिए। इसका स्तर बढ़ा होने पर सतर्क रहने और चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है। एलपीए मुख्य रूप से आनुवंशिक कारकों से प्रभावित होता है।

विज्ञापन

उपचार के विकल्पों पर विशेषज्ञ की सलाह जरूरी
इसलिए केवल फिटनेस, खानपान या धूम्रपान से दूरी बनाकर इसके जोखिम को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि एलपीए कम करने के लिए फिलहाल दवाओं के विकल्प सीमित हैं। इसे कम करने में मदद करने वाला इंजेक्शन भी उपलब्ध है, लेकिन उपचार के विकल्पों पर विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। समय रहते जांच से जोखिम का आकलन कर खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम और जरूरत के अनुसार दवाओं के जरिये हृदय रोग की रोकथाम की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed