फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 28 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:27 AM, 28-Oct-2026

यूपी: नशीले इंजेक्शन...होटल में ढाई महीने बंधक, कमरे में पहुंचता था रजिस्ट्रार, 'प्रणव' ने बयां कीं करतूतें

Kanpur News: सिंहानिया घराने की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने पीड़ित प्रणव पत सिंहानिया को नशीले इंजेक्शन देकर शहर के नामचीन होटल रॉयल क्लिफ और रीजेंटा में करीब ढाई महीने तक बिना किसी लिखापढ़ी के अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा और होटलों के भीतर ही संपत्ति की रजिस्ट्री करा ली। और पढ़ें
09:27 AM, 28-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, प्रत्याशियों के फट गए कपड़े; मतगणना के दौरान आगरा में बवाल

आगरा में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट और मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए, जबकि भाजपा नेताओं ने गुंडे बुलाने का आरोप लगाकर धरना दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:19 AM, 28-Oct-2026

कन्नौज: पत्नी भगाने की रंजिश में हैवानियत, आरोपी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिगुड़िया गांव में पत्नी को भगा ले जाने के रंजिश में पीड़िता ने आरोपी की 65 वर्षीया मां पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग में झुलसी वृद्धा को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। और पढ़ें
09:14 AM, 28-Oct-2026

यूपी: अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- PDA में 'A' अब अग्रवाल, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग

आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने की मांग की है। उन्होंने कथित दुर्व्यवहार और हिंसा के आरोपों पर चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से संज्ञान लेने की अपील की।

  और पढ़ें
09:10 AM, 28-Oct-2026

यूपी एमएलसी चुनाव: 2020 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा हुआ जीत का अंतर, मतदान प्रतिशत में खास इजाफा नहीं; आंकड़े

साल 2020 के चुनाव के मुकाबले इस बार चुनाव में मतदान प्रतिशत में खास इजाफा नहीं हुआ। दूसरी ओर हार-जीत का अंतर काफी बढ़ गया। इस चुनाव में बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में कुल 36703 में से 26803 मतदाताओं ने वोट दिया। इसमें 1290 वोट निरस्त हुए। कुल 25513 वोट गिनती में शामिल हुए। हरी सिंह ढिल्लो के पक्ष में कुल 12827 वोट पड़े। और पढ़ें
08:55 AM, 28-Oct-2026

एलडीए के नियमों में बड़ा बदलाव!: अब एक व्यक्ति खरीद सकेगा दो भूखंड, नैमिष और वरुण विहार योजना के लिए मची होड़

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब एक व्यक्ति को एक की जगह दो भूखंड खरीदने की अनुमति देने जा रहा है। इसका प्रस्ताव 2 नवंबर की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहीं नैमिष और वरुण विहार योजनाओं की लॉटरी 4-5 नवंबर को होगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 28-Oct-2026

यूपी: दूध में ये क्या मिलाया जा रहा, जानने के बाद इसे पीना छोड़ देंगे; खाद्य विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा

आगरा में दिवाली से पहले खाद्य विभाग की 28 टीमों ने जांच अभियान चलाकर 12 खाद्य नमूने लिए और सात प्रतिष्ठानों को सफाई संबंधी कमियों पर नोटिस जारी किए। छीपीटोला के पुष्पक मिष्ठान्न भंडार में दूध को गाढ़ा करने के लिए बोरेक्स का इस्तेमाल मिलने का दावा किया गया। विभाग ने 16 किलो 400 ग्राम बोरेक्स जब्त कर दुकान के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है।
  और पढ़ें
08:49 AM, 28-Oct-2026

आगरा विवि: अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल ने फटकारा, बीए-एलएलबी की परीक्षाएं दोबारा कराने के आदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रकाशन विभाग में बिखरे कागजात और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों की शिकायत पर उन्होंने इतिहास की परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दिए। छात्रों ने राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र और रिजल्ट में भी गड़बड़ियों की शिकायत की।
  और पढ़ें
08:37 AM, 28-Oct-2026

अयोध्या: एक मैदान, दो दरबार व साझा रामलीला; हिंदू-मुस्लिम कलाकार मिलकर करते हैं मंचन, छह दशक से निभ रही परंपरा

अयोध्या के मुमताज नगर में 1963 से चली आ रही यह रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता और साझा संस्कृति की अनूठी मिसाल है। यहां दोनों समुदाय मिलकर इसका आयोजन करते हैं और स्थानीय लोग ही इसके सभी किरदार निभाते हैं। और पढ़ें
08:11 AM, 28-Oct-2026

आजमगढ़: ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत; हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी के आरोप के बीच गर्भ में नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed