फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar mlc election results rjd patna teachers seat anant singh neeraj kumar

बिहार : अनंत सिंह का एलान- जन सुराज प्रत्याशी हार गए; जदयू में वापसी और नीरज से दुश्मनी पर क्या बोले?

Wed, 28 Oct 2026 10:35 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराया। तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह ने 600 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज 1,815 मतों से विजयी हुए।

विज्ञापन
bihar mlc election results rjd patna teachers seat anant singh neeraj kumar
विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना के बीच चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पटना शिक्षक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ पटना शिक्षक सीट पर भाजपा को करीब तीन दशक बाद हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह, सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज और दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है। इसी बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार को बधाई देने से इनकार करते हुए अपनी नाराजगी की वजह भी बताई।

विज्ञापन


विज्ञापन

पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने दर्ज की जीत

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से पराजित किया। इस जीत के साथ पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का करीब तीन दशक पुराना कब्जा समाप्त हो गया। चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह जीते

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 600 मतों के अंतर से हराया।

सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राहुल राज ने जीत हासिल की। उन्होंने 1,815 मतों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय निर्वाचित

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम सामने आ चुके हैं।

नीरज कुमार की बढ़त के बीच अनंत सिंह का बयान

बिहार विधान परिषद की स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतगणना जारी है। स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें नीरज कुमार को बधाई देने का समय नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है।

तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय वंशीधर बृजवासी आगे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना पूरी होने के बाद ही सभी सीटों के परिणामों की तस्वीर स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed