Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
Saharanpur: Vikas Tyagi, who lodged a complaint regarding the mosque, stated that the mosque might have been built after removing a shrine.
{"_id":"6a9d39725c33649a69041180","slug":"video-saharanpur-vikas-tyagi-who-lodged-a-complaint-regarding-the-mosque-stated-that-the-mosque-might-have-been-built-after-removing-a-shrine-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: मस्जिद को लेकर शिकायत करने वाले विकास त्यागी बोले- हो सकता है देवस्थान को हटाकर बनी हो मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: मस्जिद को लेकर शिकायत करने वाले विकास त्यागी बोले- हो सकता है देवस्थान को हटाकर बनी हो मस्जिद
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक और मामले में प्रमुख शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने मस्जिद में मिले कुएं पर दावा किया है कि वहां पर कोई पुराना देवस्थान हो सकता है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि कुआं भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यह जांच का विषय है। साथ ही पुरातत्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कुआं कितने वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसा भी संभव है कि पूजित स्थान को हटाकर मस्जिद का निर्माण किया गया हो। विपक्षी पार्टियों द्वारा कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी जल्दबाजी नहीं की गई है, पूरी कार्रवाई नियमानुसार हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।