{"_id":"6a9ce3ea98d9f3c1320861bd","slug":"video-surprise-inspections-of-dhabas-and-street-food-vendors-in-firozpur-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की अचानक जांच, गंदगी मिलने पर लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की अचानक जांच, गंदगी मिलने पर लिया एक्शन
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शनिवार देर रात शहर के विभिन्न ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की अचानक चेकिंग की। टीम ने राजा ढाबा, संजय मीट कॉर्नर, फिरोजपुर कैंट ब्रिज के नीचे स्थित राजा ढाबा, बाज चौक के विभिन्न ढाबों तथा कचहरियों के सामने स्थित गोरे ढाबे की जांच की।
चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर सफाई और हाइजीन संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं। कुछ जगहों पर खाने-पीने की वस्तुओं को सुरक्षित और साफ-सुथरे तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। टीम ने ढाबा मालिकों और फूड बिजनेस ऑपरेटरों को गंदगी तत्काल दूर करने और फूड सेफ्टी मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
निरीक्षण में कुछ स्थानों पर वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को एक ही कड़ाही और तेल में तलते हुए पाया गया। इसके अलावा खाना तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले तेल को बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा था। कुछ ढाबों के फ्रिज और फ्रीजर में नॉन-वेज उत्पादों की स्टोरेज के दौरान सफाई की कमी पाई गई। फ्रीजर में खून और अन्य अवशेष जमे हुए मिले, जिस पर नियमित सफाई के निर्देश दिए गए।
रोटियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और अन्य उपकरण भी कई जगह गंदे पाए गए। कच्चे खाद्य पदार्थों को भी उचित तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। टीम ने संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।