{"_id":"6a9d55ce53f602beab0ff875","slug":"shefali-jariwala-to-sidharth-shukla-and-raju-srivastava-bigg-boss-contestant-passed-away-2026-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: शेफाली जरीवाला से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, शो के इन प्रतिभागियों ने दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 20: शेफाली जरीवाला से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, शो के इन प्रतिभागियों ने दुनिया को कहा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:42 PM IST
सार
Bigg Boss 20: इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि बिग बॉस के पिछले 19 सीजन का हिस्सा बने उन प्रतिभागियों के बारे में, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला जैसे अभिनेता से लेकर राजू श्रीवास्तव जैसे मशहूर कॉमेडियन तक के नाम शामिल हैं। देखें एक नजर...
विज्ञापन
1 of 9
बिग बॉस के प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 20' आज से स्ट्रीम होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान होंगे। फैंस को बेसब्री से इस शो के प्रीमियर का इंतजार है। इससे पहले इस शो के 19 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। शो के सभी सीजन में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इन प्रतिभागियों में से कइयों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। किसी का निधन बीमारी की वजह से हुआ तो किसी ने आत्महत्या कर ली।
सिद्धार्थ शुक्ला
अभिनेता, मॉडल और टीवी शो होस्ट सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बॉस 13’ के विजेता थे। वह 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'बालिका वधू' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' का हिस्सा रह चुके हैं। 2 सितंबर 2021 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 साल के थे।
3 of 9
शेफाली जरीवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली जरीवाला
'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला ‘बिग बॉस 13’ की प्रतिभागी थीं। वह फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में नजर आईं। इसके अलावा वह शो 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' का हिस्सा रहीं। उन्होंने सीरीज 'बेबी कम ना' में अभिनय किया। कार्डियक अरेस्ट की वजह से जून 2025 में उनका निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : यूट्यूब
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव कभी कॉमेडी की दुनिया का सबसे बड़ा नाम थे। वह शो 'बिग बॉस 3' के अलावा 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' और 'कॉमेडी सर्कस' का हिस्सा थे। उन्होंने 'मैने प्यार किया', 'बांजी' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी 30 फिल्मों में अभिनय किया। 21 सितंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
5 of 9
सोनाली फोगाट
- फोटो : एएनआई
सोनाली फोगाट
राजनेता और ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट कभी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग करके अपने करियर की शुरुआत की। अगस्त 2022 में गोवा में अचानक उनका निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।