{"_id":"6a981b3637688c36200912ce","slug":"video-bharaica-bjal-sakata-para-catha-thana-bha-aamaranae-anashana-bl-sharayasa-samathhana-naha-ta-tha-thaga-jana-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बिजली संकट पर चौथे दिन भी आमरण अनशन, बोले श्रेयांस- समाधान नहीं तो दे देंगे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बिजली संकट पर चौथे दिन भी आमरण अनशन, बोले श्रेयांस- समाधान नहीं तो दे देंगे जान
बहराइच: तहसील क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उर्रा में शुरू हुआ आमरण अनशन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा अनशन स्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आमरण अनशन खत्म नहीं किया जाएगा।
अनशन की अगुवाई कर रहे समाजसेवी श्रेयांस यशस्वी ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली संकट झेल रही है। शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि समस्या के समाधान की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई जा रही है।
आंदोलनकारियों के अनुसार एसडीएम अनशन स्थल पर पहुंचे और समस्या के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें पुराना रटा-रटाया जवाब ही मिला। यह स्पष्ट नहीं किया गया कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था आखिर कब तक सुधरेगी। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी और बढ़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।