{"_id":"6a98226f0ee05ed86a030040","slug":"two-laborers-died-after-being-buried-under-debris-when-a-wall-collapsed-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4678011-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, टेलीग्राम फैक्ट्री में शेड निकालने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, टेलीग्राम फैक्ट्री में शेड निकालने के दौरान हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:18 PM IST
Link Copied
रानीताल चौक स्थित बंद पड़ी टेलीग्राम फैक्टरी में शेड निकालते समय जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में काम कर रहे दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन उन्हें बाहर निकालने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
मदन महल थाना पुलिस तथा फैक्टरी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की रानीताल स्थित टेलीग्राम फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी है। बंद पड़ी फैक्टरी का शेड हटाने का ठेका जयपुर की कंपनी एएस स्टील को दिया गया था। कंपनी के कर्मचारी रोजाना की तरह शेड हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और उसके मलबे में काम कर रहे बंगाल निवासी मजदूर अकबर और नसीम दब गए।
मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए फैक्टरी प्रबंधन और साथी मजदूरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारी यूनियन ने घटना के लिए ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। यूनियन का आरोप है कि दशकों पुरानी इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना काम कराया जा रहा था। यूनियन ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने और मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।