{"_id":"6a97fa218e1b1ff83100873c","slug":"video-ayathhaya-btha-satayapana-ka-lkara-madal-ka-bthaka-samapanana-3-4-satabra-ka-haga-sabha-btha-ka-satayapana-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बूथ सत्यापन को लेकर मंडल की बैठक सम्पन्न, 3-4 सितंबर को होगा सभी बूथों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बूथ सत्यापन को लेकर मंडल की बैठक सम्पन्न, 3-4 सितंबर को होगा सभी बूथों का सत्यापन
अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत बूथ, शक्ति केंद्र व मंडल सत्यापन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ पतिराज वर्मा ने की।
मंडल मीडिया प्रभारी नरेंद्र देव पाण्डेय ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तारुन मंडल प्रवासी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 और 4 सितंबर को मंडल के सभी 20 शक्ति केंद्रों के 116 बूथों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए बूथ सत्यापन, मंडल सत्यापन, शक्ति केंद्र संयोजक सत्यापन व शक्ति केंद्र प्रभारी सत्यापन की टीमों का गठन किया गया है।
मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा ने कहा कि बूथ ही संगठन की रीढ़ है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सत्यापन कार्य को समय पर पूरा करें। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कार्यकर्ताओं को सत्यापन प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख रूप से संदीप तिवारी, महेंद्र मिश्रा, प्रवेश कुमार मिश्रा, शिवकुमार निषाद, राजमणि पाण्डेय, उदयभान वर्मा, पवन तिवारी, केदार तिवारी, महेश ठाकुर, सुभाष चंद्र, राकेश वर्मा, लक्ष्मण सिंह, मोनू मिश्रा, दिवाकर पांडेय, प्रदीप गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा, दिनेश तिवारी, उमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिलेश निषाद ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।