Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sitapur News
›
सीतापुर: खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गृहस्थी और मवेशी लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे लोग
{"_id":"6a9800599b00e69e000242af","slug":"video-satapara-khatara-ka-nashana-sa-125-matara-uupara-pahaca-jalsatara-gahasatha-oura-mavasha-lkara-sarakashhata-thakana-ka-ora-ja-raha-lga-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गृहस्थी और मवेशी लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, गृहस्थी और मवेशी लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे लोग
सीतापुर: शहर के बीच से होकर बहने वाली सरायन नदी भारी बारिश के बाद उफान पर है। बुधवार को नदी का जलस्तर बढ़कर 132.25 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 131 मीटर है। ऐसे में नदी का पानी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है।
सरायन नदी की बाढ़ का पानी शहर के मोहल्ला तरीनपुर में घरों तक पहुंच गया है। यहां 25 से अधिक मकानों के अंदर पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में पानी घुसने के बाद लोग जरूरी सामान और गृहस्थी बचाने में जुटे हैं। कई परिवार अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
लगातार बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता है कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो उनके घर और गृहस्थी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। प्रभावित परिवारों के सामने एक ओर सामान और मवेशियों को सुरक्षित रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर रोजमर्रा के गुजर-बसर की चिंता सता रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी बढ़ने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। नदी के आसपास के अन्य इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण और मोहल्लेवासी जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।