{"_id":"6a9cc8eeacadb54a0d0d2788","slug":"rain-havoc-continues-in-mp-rivers-and-streams-in-spate-dam-gates-opened-heavy-rain-alert-for-15-districts-t-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में बारिश का कहर जारी: नदी-नाले उफान पर, बांधों के गेट खुले, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में बारिश का कहर जारी: नदी-नाले उफान पर, बांधों के गेट खुले, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Sun, 06 Sep 2026 07:30 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:30 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के बारिश के आंकड़ों को तेजी से सुधारा है। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है, जबकि कई नदियां उफान पर हैं और डैमों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश मौसम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मध्यप्रदेश में मानसून अब बाढ़ और उफनती नदियों वाला दौर दिखा रहा है। पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश के बाद अब पश्चिम और उत्तरी जिलों में भी मानसून सक्रिय है। नर्मदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। भोपाल के भदभदा और कलियासोत के साथ बरगी बांध के गेट भी खोले गए हैं। नदी-नालों के उफान और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण कई इलाकों में लोगों को सतर्क किया गया है।
आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र ने रविवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, जबलपुर, मंडला, रीवा, सीधी, सिंगरौली समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
भोपाल में डैम से पानी छोड़ा
भोपाल में भदभदा के बाद कलियासोत बांध के गेट भी खोले गए। शनिवार शाम चार गेट खोले गए थे। पानी का दबाव कम होने पर इन्हें धीरे-धीरे बंद किया गया। रात में एक गेट खुला रहा। प्रशासन ने कलियासोत नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
23 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश
लगातार बारिश से प्रदेश के बारिश के आंकड़े में तेजी से सुधार हुआ है। अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके विपरीत कई जिलों में अभी भी बारिश की कमी बनी हुई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में सामान्य से 2 से 53 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
जून की कमी सितंबर में हो रही कम
प्रदेश में बारिश का मौसम इस बार उतार-चढ़ाव वाला रहा। जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी तरह नहीं भर सकी। सितंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय सिस्टम ने बारिश का आंकड़ा तेजी से ऊपर किया है।प्रदेश में सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है और मौजूदा सिस्टम सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में आंकड़े में और सुधार की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश का दौर जारी: कलियासोत समेत कई बांधों के गेट खुले, नदियां उफान पर; प्रदेश में अब तक 30 इंच बारिश
9 सितंबर तक बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 6 सितंबर को भी मौसम तंत्र सक्रिय रहेगा। इसके बाद 7, 8 और 9 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश जारी रह सकती है। यानी सितंबर की शुरुआत में मिली बारिश प्रदेश में अब तक की कमी को और कम कर सकती है।