{"_id":"6a995d600f7cb115e40fd3e8","slug":"video-sirmaur-shrimad-bhagwat-katha-begins-in-dadahu-with-a-grand-kalash-yatra-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: ददाहू में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: ददाहू में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में गीता भवन ददाहू में पहली बार संगीतमय श्रीमद्भागवत महाकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को ददाहू में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अपर बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच श्रीमद्भागवत महापुराण को विधिवत पंडाल में स्थापित किया गया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा से ददाहू नगरी कुछ समय के लिए भक्तिमय हो गई। भजन-कीर्तन करती महिलाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। कथा व्यास आचार्य तरुण शर्मा 10 सितंबर तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कलश यात्रा में बीडीसी सदस्य नीरू गुप्ता, ददाहू पंचायत के उपप्रधान करण जस्सल, महिला मंडल प्रधान उषा रानी, मंदिर कमेटी प्रधान नरेश गोयल, मंदिर पुजारी पंडित राकेश शर्मा और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।