{"_id":"6a98e0fe1f8e27eac40a6038","slug":"video-three-cunning-members-of-a-gang-that-snatched-mobile-phones-from-passersby-and-stole-vehicles-arrested-in-ferozepur-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीनने और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से राहगीरों से छीने गए नौ मोबाइल, चोरी की दो बाइक और एक एक्टिवा बरामद की है। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिटी के एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शहर में राहगीरों से मोबाइल छीनने और दोपहिया वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन शहर के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने वहां मौजूद गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नौ मोबाइल बरामद हुए, जिन्हें राहगीरों से छीना गया था। इसके अलावा चोरी की दो बाइक और एक एक्टिवा भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक, परमजीत और सुमीत, सभी निवासी हीरा नगर, फिरोजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान चोरी और छीना-झपटी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।