{"_id":"6a98eef8cda215f7e903304b","slug":"video-chief-ministers-sports-ground-not-built-in-chuhri-wala-a-border-village-near-the-hussainiwala-border-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी गांव चूहड़ी वाला में नहीं बना मुख्यमंत्री खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी गांव चूहड़ी वाला में नहीं बना मुख्यमंत्री खेल मैदान
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव चूहड़ी वाला में मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत प्रस्तावित खेल मैदान अभी तक नहीं बन पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, मैदान के निर्माण के लिए अब तक सरकार की ओर से जमीन तक नहीं खरीदी गई है। इसके चलते गांव के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान नहीं मिल रहा है।
हुसैनीवाला बार्डर क्षेत्र में करीब 17 गांव बसे हुए हैं। चूहड़ी वाला भी इनमें शामिल है। गांव के युवा सुबह के समय सड़कों पर दौड़ लगाकर अपनी शारीरिक तैयारी करते हैं। युवाओं का कहना है कि सड़क पर दौड़ लगाना काफी जोखिम भरा है, क्योंकि यहां सुबह के अलावा दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है।
नौजवानों का कहना है कि फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की ओर से विभिन्न गांवों में 32 मुख्यमंत्री खेल मैदान बनाए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन चूहड़ी वाला में अभी तक मैदान का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ये भी इसी योजना में शामिल था।
युवाओं ने पंजाब सरकार और हलके के विधायक से मांग की है कि सरहदी गांव के युवाओं से किया गया खेल मैदान का वादा जल्द पूरा किया जाए। उनका कहना है कि गांव में खेल मैदान बनने से युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और वे सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इससे उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिल सकती है। नौजवानों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सरकार को इस मांग पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।