{"_id":"6a9e6dc1a0fd33ebfe0ea6ad","slug":"video-himachal-pradesh-sirmaur-developed-india-quiz-youth-prime-minister-opportunity-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के युवाओं के लिए बड़ा मौका, 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के युवाओं के लिए बड़ा मौका, 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:24 PM IST
Link Copied
सिरमौर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और ज्ञान को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का शानदार अवसर है। मेरा युवा भारत की ओर से 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रतियोगिता के अगले चरणों में पहुंचने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार, विजन और सुझाव रखने का अवसर भी प्राप्त करेंगे।
यह जानकारी जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सिरमौर अमृषा शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि क्विज में भारत के सामान्य ज्ञान, समृद्ध विरासत, देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा और विकसित भारत-2047 से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं में ज्ञान के साथ नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण को लेकर सोच विकसित करना है।
अमृषा शर्मा ने बताया कि विकसित भारत क्विज का आयोजन 22 भाषाओं में किया जा रहा है। इससे देशभर के युवा अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने सिरमौर के सभी पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में हिस्सा लेने की अपील की।
क्विज में शामिल होने के लिए युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर जाकर ‘मेरा युवा भारत यूथ’ के रूप में पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान मांगी गई बेसिक जानकारी भरने के बाद लॉगिन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध ‘विकसित भारत क्विज’ विकल्प का चयन कर ऑनलाइन क्विज में भाग लिया जा सकेगा।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत चैलेंज कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 5 से 9 अक्टूबर तक निबंध प्रतियोगिता, 10 से 16 नवंबर तक जिला चैंपियनशिप और 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग होगा। प्रतियोगिता का राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
अमृषा शर्मा ने कहा कि यह महज ज्ञान परखने वाली प्रतियोगिता नहीं है। इसके जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा, सोच और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।