फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids premises of TMC Rajya Sabha MP Nadeemul Haque allegations of funding under guise Urdu newspaper

अखबार की आड़ में फंडिंग का खेल?: टीएमसी सांसद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से रांची तक कसा शिंकजा

Mon, 07 Sep 2026 11:46 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने टीएमसी के राज्यसभा सासंद के कोलकाता, दिल्ली और रांची में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी हक द्वारा प्रमोट किए गए एक उर्दू अखबार से जुड़ा है।

विज्ञापन
ED raids premises of TMC Rajya Sabha MP Nadeemul Haque allegations of funding under guise Urdu newspaper
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक द्वारा प्रमोट किए गए उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ से जुड़े ठिकानों पर ने सोमवार को कोलकाता, दिल्ली और रांची में करीब सात जगहों पर छापेमारी की। जांच कथित तौर पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली सामग्री के प्रकाशन व प्रसार, बेहिसाब नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोपों से जुड़ी है। मामला बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की FIR के आधार पर सामने आया है।

विज्ञापन


कौन हैं नदीमुल हक?
तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा में सांसद नदीमुल हक उस कंपनी के डायरेक्टर हैं, जो ‘अखबार-ए-मशरिक’ नाम का अखबार निकालती है। वह पेशे से पत्रकार रहे हैं और ममता बनर्जी के करीबियों में से एक हैं।
विज्ञापन


किन वजहों से की गई छापेमारी?
यह जांच सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली सामग्री छापने और उसे प्रसारित करने, बिना हिसाब-किताब वाले नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोपों से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता, दिल्ली और रांची में छापेमारी
अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता, दिल्ली और रांची में करीब सात जगहों पर छापेमारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दर्ज की गई FIR से जुड़ा है। 

संदिग्ध लेन-देन पर भी नजर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED की कार्रवाई में अवैध लेन-देन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन के जरिए फंडिंग से जुड़े आरोपों की भी जांच हो रही है। एजेंसी तलाशी के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड को देख रही है। नदीमुल हक पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमली के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। ऐसे में उनके ठिकानों पर ED की कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल एजेंसी की तलाशी जारी जांच का हिस्सा है। सामने आए आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। अभी कार्रवाई को लेकर ED की जांच और सूत्रों की जानकारी ही सामने आई है।


ये भी पढ़ें: असम में खौफनाक वारदात: घर में पड़ा था महिला का सड़ा गला शव, फ्रिज में रखा था कटा हुआ सिर; पुलिस को किस पर शक?

टीएमसी नेताओं पर हो रही कार्रवाई
एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल की सत्ता से टीएमसी की विदाई के बाद से ही लगातार उनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने टीएमसी के कई बड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच तेज कर दी है। वहीं,दूसरी तरफ टीएमसी के नेताओं को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इससे खुद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी नहीं बच सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed