{"_id":"6ab3a762c4daaf78a5051de2","slug":"video-motorcycle-collides-with-tractor-trolley-in-fatehabad-rider-suffers-broken-leg-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया मोटरसाइकिल, चालक की टूटी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया मोटरसाइकिल, चालक की टूटी टांग
गांव बीघड़ के पास बुधवार दोपहर को मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक की एक टांग टूट गई। घायल गांव चबलामोरी निवासी पवन को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। पवन मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह गांव बीघड़ के पास पहुंचा, उसकी मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पवन सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने पवन की जांच की, जिसमें उसकी टांग में गंभीर चोट पाई गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल पवन का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लापरवाही से चला रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।